ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिम्स में बुधवार को ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ थीम पर विशेष स्वास्थ्य पखवाड़े की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने किया। जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिम्स की ओर से महिला, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्यों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन 2 अक्तूबर को होगा। डीन अकादमिक डॉ. रंभा पाठक ने भी कार्यक्रम से संबंधित जानकारी दी। सामुदायिक चिकित्सा की सहायक प्रोफेसर डॉ. श्रुति सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है।