ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ता ग्रेटर नोएडा में सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहे हैं। बुधवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के साथ झंडेवाला मंदिर के आसपास सफाई की। वहीं भाजपा जिला कार्यालय में रक्तदान शिविर और दादरी सीएचसी पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यहां मरीजों को फल भी बांटे। जिलाध्यक्ष का कहना है कि सफाई कार्यक्रम के अलावा अस्पतालों में फल वितरण जैसे कार्य दो अक्तूबर तक किए जाएंगे। इस दौरान जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी, दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग और मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
-