फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गाजियाबाद के ध्यानार्थ - स्वास्थ्य विभाग ने चाइल्ड पीजीआई से मांगी बच्चे की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने चाइल्ड पीजीआई से मांगी बच्चे की रिपोर्ट
विज्ञापन

जिले में डेंगू से दूसरी मौत के बाद विभाग अलर्ट, गाजियाबाद का रहने वाला था बच्चा
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। जिले में डेंगू से दूसरी मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चाइल्ड पीजीआई से बच्चे की रिपोर्ट मांगी। वहीं, विभाग का कहना है कि बच्चा गाजियाबाद का रहने वाला था, इसलिए गाजियाबाद के स्वास्थ्य विभाग को आसपास के क्षेत्र में एंटी लारवा दवा के छिड़काव के लिए कहा जाएगा।
जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया, चाइल्ड पीजीआई से बच्चे की रिपोर्ट मांगी गई है। जब बच्चा अस्पताल में भर्ती कराया गया, उस दौरान उसकी हालत गंभीर थी। इसी के साथ ही, 12 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब मरीजों की संख्या 558 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-


जिला अस्पताल में 18 मरीज भर्ती

जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में अभी 18 मरीज भर्ती हैं, हालांकि इसमें से आठ की ही डेंगू की एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें से चार मरीजों को पिछले 24 घंटे में प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत पड़ी है। डेंगू के अलावा वायरल फीवर के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। पिछले दो महीने में दो हजार से ज्यादा बुखार के मरीजों को 108 एंबुलेंस के जरिए लाए गए हैं। इनका जिला अस्पताल में इलाज किया गया है। वहीं, निजी अस्पतालों में डेंगू व वायरल के मरीजों से बेड भर गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें