ग्रेटर नोएडा। कंपोजिट स्कूल छिजारसी में राउंड टेबल इंडिया नोएडा चैप्टर की सहयोगी संस्था प्राइमाकेयर क्लियरमेडी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 100 छात्रों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसके अलावा 500 विद्यार्थियों को स्टेशनरी भी वितरित की गई। एचडीएफसी लिमिटेड की ओर से स्कूल में 24 क्लासरूम का निर्माण, टॉयलेट ब्लॉक और 08 क्लासरूम का रेनोवेशन का कार्य कराया जा रहा है। इस मौके पर विपुल गर्ग, कृष्णा किल्ला, सुमित प्रसाद, श्रेयांश जैन, आशीष सैनी, समर्थ अग्रवाल, अंकित मित्तल, ध्रुव अग्रवाल और शुभांगिनी रोहतगी आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो