फोटो -
नोएडा। सेक्टर-55 में रविवार को ग्लोबैक्स फार्मेसी और आरडब्ल्यूए-55 के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। कैंप में लोगों की ब्लड शुगर, बीपी और कोलेस्ट्रॉल की जांच की गई। आयोजकों ने बताया कि बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के कारण लोगों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रहीं हैं। ऐसे में नियमित स्वास्थ्य जांच जरूरी है। शिविर में मौजूद स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को खानपान, नियमित व्यायाम और समय-समय पर जांच कराने के प्रति जागरूक भी किया। ब्यूरो