नोएडा। सेक्टर-50 स्थित निजी अस्पताल के पास शुक्रवार सुबह चेन स्नेचिंग करने वाले को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। डीडीआरडब्ल्यूए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि तीन बदमाशों ने एक युवक से चेन छीनने की कोशिश की। घटना के बाद उन्होंने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पहले मेघदूतम पार्क, जैन मंदिर और चिल्ड्रन पार्क के पास सुबह पुलिस तैनात रहती थी, लेकिन अब पुलिस की मौजूदगी कम हो गई है। लोगों ने बड़े पार्कों के पास नियमित पुलिस तैनाती की मांग की है। ब्यूरो