फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: श्री दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। शहर के श्री दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आगामी चार जनवरी, रविवार को एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर आर्य समाज फिरोजपुर झिरका तथा सर्वोदय अस्पताल फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। समाजसेवी अरुण आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में हृदय रोग, हड्डी रोग सहित अन्य सामान्य बीमारियों से संबंधित निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। शिविर का आयोजन श्री दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर्य समाज रोड पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें