संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी सरकारी व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी स्कूल 1 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। शीतकालीन अवकाश के बाद 16 जनवरी 2026 से विद्यालय पुनः अपने नियमित समय पर खुलेंगे। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि यह निर्णय सर्दी के मौसम को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनज़र लिया गया है। आदेश सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों तथा स्कूल मुखियाओं को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शीतकालीन अवकाश के दौरान सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के मानकों के अनुसार कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को निर्धारित शैक्षणिक कार्यक्रम (शेड्यूल) के तहत प्रायोगिक/आवश्यक कक्षाओं के लिए विद्यालय बुलाया जा सकता है।