पूर्व सैनिकों के सम्मान में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर स्थित कैलाश अस्पताल में बुधवार को पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के लिए सम्मान एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक ईसीएचएस सदस्यों एवं उनके परिवारों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने पूर्व सैनिकों का सम्मान करते हुए उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और उपचार संबंधी सुविधाओं की जानकारी दी। डॉ. ए.के. सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिक देश की अमूल्य धरोहर हैं और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना अस्पताल की प्राथमिकता है।