ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी की पार्किंग से बुलेट चोरी हो गई। पीड़ित ब्रिजेश कुमार का आरोप है कि सात जुलाई की सुबह सोसाइटी की पार्किंग में बाइक खड़ी की थी। शाम को करीब छह बजे वहां बाइक नहीं दिखी तो सुरक्षा इंचार्ज और एओए के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। उनका आरोप है कि सूचना देने के बाद भी एओए व सुरक्षा एजेंसी ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। बिसरख कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ब्यूरो