फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बादलपुर स्थित पीएमश्री कुमारी माायावती राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को छात्राओं के लिए किशोर वय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मविश्वास, स्वास्थ्य जागरूकता और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इसकी अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. छवि सिंह ने की। जबकि एमएचएम नोडल किरन सिंह ने इसे संचालित किया। मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बादलपुर के डॉ. रणवीर सिंह ने किशोरियों को माहवारी एवं इसके दौरान होने वाले शारीरिक और मानसिक परिवर्तनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, स्वास्थ्य केंद्र की ही डॉ. पारुल गौड़ ने छात्राओं से माहवारी से जुड़ी शारीरिक, मानसिक समस्याओं और सामाजिक भ्रांतियों पर खुलकर चर्चा की। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं द्वारा तैयार की गए प्रोजेक्ट को प्रदर्शित किया गया। इसमें कपड़ों के पैड बनाना, किशोरावस्था के समय होने वाले परिवर्तनों की पुस्तिका और माहवारी कंगन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें