फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

94.50% को पंसद नहीं यूपी रेरा का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
94.50% को पंसद नहीं यूपी रेरा का काम
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नोएडा एक्सटेंशन फ्लैट ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (नेफोवा) के एक सर्वे में फ्लैट खरीदार यूपी रेरा के काम से खुश नहीं हैं। सर्वे में 94.50 प्रतिशत खरीदारों को यूपी रेरा का काम पंसद नहीं आया है। मात्र साढ़े पांच प्रतिशत खरीदारों ने ही यूपी रेरा के काम से खुश होने पर सहमति दी।
नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने शुक्रवार की सुबह खरीदारों से ऑनलाइन एक सवाल किया था। पूछा गया था कि क्या यूपी रेरा घर खरीदारों की समस्या का समाधान करने में कामयाब हुआ है। खरीदारों को तीन विकल्प दिए गए थे। इस पर शनिवार सुबह तक खरीदारों को वोटिंग करनी थी। कुल 1136 खरीदारों ने वोटिंग की। पहला विकल्प नहीं पर 79.1 प्रतिशत और समस्या बढ़ाने वाले विकल्प पर 15.4 प्रतिशत वोट मिले। हां के विकल्प को केवल 5.5 प्रतिशत खरीदारों ने चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक ने बताया कि दो माह बाद यूपी रेरा के गठन को पांच साल पूरे हो जाएंगे, लेकिन खरीदारों की उम्मीदों पर रेरा खरा नहीं उतर सका। बिल्डरों की मनमानी पर भी रोक नहीं लग सकी है। रेरा के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। ज्यादातर रिकवरी सर्टिफिकेट भी एनसीआर के है। सोमवार को यूपी रेरा के चेयरमैन के साथ बैठक में इन तथ्यों को रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें