फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: दंपती के बीच के विवाद को निपटाने पहुंचा हेड कांस्टेबल, खुद ही महिला से की हाथापाई, हुए निलंबित

Thu, 01 May 2025 11:17 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकरण में प्रशासन का रुख पूरी तरह से स्पष्ट रहा कि महिला सुरक्षा और गरिमा के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुचित व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद शून्य सहिष्णुता नीति के तहत हेड कॉन्स्टेबल भूपेन्द्र मलिक को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं होमगार्ड सत्यप्रकाश के खिलाफ भी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उसकी बर्खास्तगी के लिए जिला होमगार्ड कमांडेंट को पत्र भेजा गया है। 

विज्ञापन

27 अप्रैल को विवाद की सूचना पर पीआरवी (1860) से हेड कॉन्स्टेबल भूपेन्द्र मलिक व होमगार्ड सत्यप्रकाश बीटा-दो कोतवाली क्षेत्र के अधीन दंपती के बीच विवाद की सूचना पर एच्छर गांव पहुंचे थे। यहां विवाद के दौरान भूपेंद्र मालिक अपना आपा खो बैठे और व्यक्ति के साथ मौजूद महिला के साथ हाथापाई की थी। वीडियो वायरल होने के बाद हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया था। 

वीडियो के सामने आते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी प्राथमिक जांच एसीपी स्तर से कराई। जांच में यह पुष्टि हुई कि दोनों सुरक्षाकर्मियों ने अपने आचरण से पुलिस विभाग की छवि को धूमिल किया है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा गया कि ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल भूपेन्द्र मलिक एवं होमगार्ड सत्यप्रकाश द्वारा एक महिला के साथ अशोभनीय व्यवहार किया गया। इसके बाद दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकरण में प्रशासन का रुख पूरी तरह से स्पष्ट रहा कि महिला सुरक्षा और गरिमा के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुचित व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत बिना किसी देरी के सख्त कदम उठाए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें