फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत: ग्रेटर नोएडा में जीरो प्वाइंट पर ड्यूटी के दौरान हादसा, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 03 Sep 2026 10:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट पर सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल राजपाल सिंह की मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट पर सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल राजपाल सिंह की मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


मूलरूप से मुजफ्फरनगर के दतियाना गांव निवासी राजपाल सिंह नॉलेज पार्क थाने में पिछले करीब तीन वर्षों से तैनात थे। बुधवार रात उनकी ड्यूटी जीरो प्वाइंट पर थी। रात करीब 10 बजे वह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हेड कांस्टेबल को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि हादसे के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है। कार चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस कार की जांच करने के साथ ही हादसे के कारणों का पता लगा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें