नोएडा। हरिद्वार के केयर कॉलेज में आयोजित समारोह में नृत्यांगना डॉ कल्पना भूषण को राष्ट्र गौरव सम्मान से नवाजा गया है। नोएडा के सेक्टर-11 स्थित कल्पना कला केंद्र की संचालिका डॉ भूषण को यह सम्मान उनके उत्कृष्ट नृत्य कौशल और निस्वार्थ समाज सेवा के लिए दिया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी और विशिष्ट अतिथि के रूप में हरिद्वार के जिला अधिकारी मयूर दीक्षित शामिल हुए। समारोह में केयर कॉलेज हरिद्वार के चेयरमैन राजकुमार शर्मा, श्री गंगा महासभा हर की पैड़ी के पंडित नितिन गौतम, उत्तराखंड के विधायक आदेश चौहान, उद्यमी डॉ अलंकृत मानवी और विकास फाउंडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर योगेंद्र त्यागी ने भी शामिल हुए।
विज्ञापन
डॉ कल्पना को इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।
-----------
नेहा शर्मा