फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला लाइब्रेरी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का शुरू, छात्रों को दी जाएगी पढ़ने की नई दिशा

विज्ञापन
जिला पुस्तकालय में शुरु हुआ दो दिवसीय पुस्तक मेला
विज्ञापन

विज्ञापन
- छात्रों को दी गई अलग-अलग विषयों के पुस्तकों की जानकारी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-12 स्थित जिला लाइब्रेरी में बृहस्पतिवार से दो दिवसीय पुस्तक मेले शुरू हुआ। पुस्तक मेले का उद्घाटन में मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान और सांसद प्रतिनिधि संजय बाली शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर की। इसके बाद अतिथियों ने पुस्तक मेले का निरीक्षण किया और पुस्तकों की प्रदर्शनी देखी।


पुस्तक मेले में साहित्य, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी पुस्तकें, बाल साहित्य, सामान्य ज्ञान और विभिन्न विषयों की ज्ञानवर्धक पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई है। मेले में आने वाले पाठकों को अलग-अलग विषयों की पुस्तकों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


पुस्तक मेले के दौरान स्कूली छात्रों के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। मेले के पहले दिन बाल भारती स्कूल से छात्र भी आए। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को पुस्तकालय की सुविधाओं, पुस्तकों के महत्व और अध्ययन के बेहतर तरीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

जिला लाइब्रेरी के प्रभारी रघुराज भाटी ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने बताया कि पुस्तक मेले को लेकर पहले से तैयारियां की गई थीं।

कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा परिषद के पूर्व सचिव सरदार सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहित वशिष्ठ, उप प्रधानाचार्य ऋतु सिंह, लाइब्रेरी कोऑर्डिनेटर प्रवीन सिंह और लाइब्रेरी असिस्टेंट स्वाति तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


---------------

नेहा शर्मा


जिला पुस्तकालय में शुरु हुआ दो दिवसीय पुस्तक मेला

जिला पुस्तकालय में शुरु हुआ दो दिवसीय पुस्तक मेला

जिला पुस्तकालय में शुरु हुआ दो दिवसीय पुस्तक मेला

जिला पुस्तकालय में शुरु हुआ दो दिवसीय पुस्तक मेला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें