सेक्टर-22 में बिजली कटौती से लोग परेशान
नोएडा। सेक्टर-22 के ए ब्लॉक में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित होने से निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निवासियों के अनुसार सुबह से ही तीन से चार बार बिजली आपूर्ति ठप हो चुकी है। निवासियों का कहना है कि लगातार बिजली कटौती से घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से बुजुर्गों, बच्चों और कामकाजी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से कटौती के कारणों की जानकारी देने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि कोई तकनीकी खराबी या रखरखाव कार्य चल रहा है तो विभाग को इसकी सूचना पहले से देनी चाहिए, ताकि लोग वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें। ब्यूरो