क्वांसी के मिनी स्टेडियम में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें हाजा संकुल की टीम ने ओवरऑल ट्रॉफी जीतकर सबको चौंका दिया। उपाध्यक्ष गीता राम गौड़ ने आयोजन के लिए आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
क्वांसी स्थित मिनी स्टेडियम में चल रही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में संकुल हाजा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन
प्राथमिक व जूनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं ने खो-खो, कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद, चक्का फेंक, दौड़, योग और व्यायाम आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर ओवरऑल ट्रॉफी हाजा संकुल ने अपने नाम कर ली।
उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष गीता राम गौड़ ने खेल आयोजन के लिए अपना एक माह का वेतन 51 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि खेलकूद के क्षेत्र में बच्चे भविष्य में नई ऊंचाइयाें को छू सकते हैं। इस अवसर पर ब्लॉक खेल समन्वयक रमेश शर्मा, श्याम सिंह राणा, मातबर राणा, संगीता चौहान, सैन सिंह रावत, डॉ. हेमवती नंदन भट्ट, भजन लाल शाह, डॉ. सुरेंद्र आर्यन आदि उपस्थित रहे।