फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गाजियाबाद के ध्यानार्थ....विदेशियों की पार्टी में परोस रहे थे हरियाणा की शराब, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने नोएडा के सेक्टर-150 में फार्महाउस पर की छापेमारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। आबकारी विभाग ने नोएडा के सेक्टर-150 के फार्म हाउस में अवैध शराब पकड़ी है। शराब हरियाणा मार्का की है, जो विदेशी नागरिकों की पार्टी में परोसी जा रही थी। आरोपी आसपास के फार्महाउस में भी शराब को बेचते थे। विभाग ने अवैध शराब जब्त कर दो लोगों के खिलाफ सेक्टर-142 थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि विवान फार्महाउस में हरियाणा मार्का की शराब परोसने जाने की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो वहां विदेशी नागरिकों की पार्टी चल रही थी। पार्टी में हरियाणा मार्का की शराब परोसी जा रही थी। आयोजकों ने लाइसेंस भी नहीं लिया था। मौके से एक कर्मचारी मनोज निवासी मोमनाथल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि फार्महाउस मालिक संदीप निवासी वसुंधरा (गाजियाबाद) अपनी गाड़ी में हरियाणा से शराब लेकर आता था। देर रात तक चलने वाली पार्टियों में शराब को बेचा जाता है। फार्महाउस में होने वाली पार्टी में भी हरियाणा की शराब उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि मनोज के साथ संदीप के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें