मलकपुर स्टेडियम में जुटीं राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाएं, खेल भावना के साथ हुए मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित डीएवी राष्ट्रीय वुशू गेम्स 2026 में हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 24 से 26 अक्तूबर तक चली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल 546 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
हरियाणा के खिलाड़ियों ने कई मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में अपना दबदबा बनाए रखा। अंडर-14 बालिका वर्ग में हरियाणा के साथ बिहार और झारखंड की खिलाड़ियों ने भी बेहतर खेल दिखाया। जिला वुशू एसोसिएशन के सचिव अजय शर्मा ने बताया कि इस तरह की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।