फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेस्तरां में पकड़ी गई हरियाणा मार्का की शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

-
रेस्टोरेंट में पकड़ी गई हरियाणा मार्का की शराब
-ग्रेटर नोएडा में ग्रैंड वेनिस मॉल में है फाइव आयरन गोल्फ रेस्टोरेंट, मौके से चार गिरफ्तार
-हरियाणा मार्का शराब व बीयर की 233 बोतल बरामद, संचालक ने नहीं लिया था लाइसेंस

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला आबकारी विभाग और पुलिस की टीम ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल स्थित फाइव आयरन गोल्फ रेस्तरां से बड़ी मात्रा में हरियाणा मार्का की शराब पकड़ी है। जो रेस्तरां में आने वाले लोगों को परोसी जा रही थी। संचालक के पास विभाग से लाइसेंस भी नहीं था। मौके से चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही रेस्तरां के निदेशक समेत चार कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार चारों कर्मचारियों को जेल भेज दिया।

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि ग्रैंड वेनिस मॉल में फाइव आयरन गोल्फ रेस्तरां है। जो हॉचे पार्टनर्स लिमिटेड का है। यहां पर हरियाणा मार्का की शराब परोसने की सूचना मिली थी। आबकारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने पुलिस टीम के साथ रविवार रात छापा मारा। मौके पर चार कर्मचारी हरियाणा मार्का की शराब परोसते मिले। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें पश्चिम बंगाल के बर्धमान निवासी सुमन, झारग्राम निवासी बन्नी राउट, अशोकनगर निवासी तीर्थंकर दत्त, असम माझा निवासी राहुल शामिल हैं। रेस्तारां के डायरेक्टर मनेष पटेल और चारों कर्मचारियों के खिलाफ संबंधित थाने में मामला दर्ज कराया गया है। मौके से हरियाणा मार्का की शराब व बीयर की 233 बोतलें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

शनिवार का था लाइसेंस, रविवार को नहीं लिया

रेस्तरां संचालक कंपनी ने बार लाइसेंस लेने का आवेदन किया हुआ है। तब तक कंपनी एक दिवसीय अस्थायी लाइसेंस लेकर शराब परोस रही है। शनिवार को भी रेस्टोरेंट संचालक ने एक दिन का लाइसेंस लिया था, लेकिन रविवार को लाइसेंस के बिना ही शराब परोसना शुरू कर दिया। जो नियमों के खिलाफ था।
विज्ञापन

बड़ी खेप को नहीं पकड़ सका विभाग
रेस्तरां से बरामद हरियाणा मार्का की शराब कीमत करीब 5 से 6 लाख रुपये की है। रेस्तरां का मालिक ही शराब लेकर आया था। इतनी बड़ी मात्रा में शराब हरियाणा से जिले में पहुंची है, लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग पकड़ नहीं सके। एफआईआर में शामिल होगा मालिक का नामपिछले माह भी विभाग ने ग्रेनो वेस्ट स्थित हेडक्वार्टर स्काईबार में हरियाणा मार्का की शराब पकड़ी थी। तब विभाग ने केवल कर्मचारियों पर कार्रवाई की थी। बार के मालिक पर कार्रवाई नहीं की गई थी। अब विभाग ने मालिक का नाम एफआईआर में शामिल करने के लिए पुलिस को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें