संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद (नप) संतोषगढ़ के कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार अंब नगर पंचायत के सचिव हर्ष गुप्ता को दिया गया है। हर्ष गुप्ता ने सोमवार को नगर परिषद कार्यालय संतोषगढ़ में आकर कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त पदभार संभाला। हर्ष गुप्ता 2023 में दौलतपुर नगर पंचायत के सचिव थे, फिर उन्होंने आठ अगस्त 2024 को नगर पंचायत अंब के सचिव का कार्यभार संभाला था और अब शहरी विकास विभाग द्वारा उन्हें नगर परिषद संतोषगढ़ के कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। हर्ष गुप्ता मूल रूप से सुजानपुर टिहरा के निवासी हैं और डलहौजी में स्थायी रूप में रह रहे हैं। इस दौरान हर्ष गुप्ता ने कहा कि नगर परिषद के सभी नुमाइंदों तथा नगरवासियों के सहयोग से नगर के विकास कार्यों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी तथा प्रत्येक गरीब को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए वह हमेशा प्रयत्नशील रहेंगे।