फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हरियाली तीज व्रत 15 अगस्त को

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। हरियाली तीज का व्रत 15 अगस्त (शनिवार) को रखा जाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी ने बताया कि सावन के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 14 अगस्त को शाम 6:46 बजे शुरू होगी और 15 अगस्त को शाम 5:28 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर हरियाली तीज का व्रत 15 अगस्त को रखा जाएगा। पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:50 से 5:35 बजे तक, अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:17 से 1:08 बजे तक और गोधूलि मुहूर्त शाम 7:06 से 7:29 बजे तक रहेगा। पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार व्रत रखने वाली महिलाओं को सुबह स्नान कर लाल या हरे रंग के वस्त्र पहनकर व्रत का संकल्प लेना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन काले, सफेद और भूरे रंग के कपड़ों या वस्तुओं के इस्तेमाल से बचना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें