फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा बनेगा देश का प्रमुख सांस्कृतिक व साहित्यिक केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा बनेगा देश का प्रमुख सांस्कृतिक और साहित्यिक केंद्र
विज्ञापन

नोएडा। नोएडा देश का प्रमुख सांस्कृतिक और साहित्यिक केंद्र बनेगा। नोएडा प्राधिकरण डॉ. हरिवंश राय बच्चन एकेडमी ऑफ आर्ट्स की स्थापना सेक्टर-94 में करेगा। यमुना नदी के किनारे करीब 20 एकड़ में इसे बनाया जाएगा। शहर में एक सांस्कृतिक व साहित्यिक केंद्र बनाने की अपील कई वर्षों से की जा रही थी। फिलहाल कार्यक्रमों का आयोजन सेक्टर-6 के इंदिरा गांधी कला केंद्र में किया जाता है, लेकिन यह प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए नाकाफी है। ऐसी सूरत में कुछ विशिष्ट काम की अपेक्षा प्राधिकरण से की गई थी। इसी कड़ी में अब नोएडा प्राधिकरण सुप्रसिद्ध कवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन के नाम पर कला अकादमी की स्थापना करेगा। यह नोएडा कन्वेंशन एंड हैबिटेट सेंटर का एक पार्ट होगा।
सांस्कृतिक हब बनेगा
एकेडमी की स्थापना का मकसद शहर में कला, संस्कृति, कार्यक्रमों व अन्य के लिए एक प्लैटफॉर्म तैयार करना है। यहां ऐसे लोगों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। साथ ही दर्शक भी आनंद के सागर में गोते लगा सकेंगे।
विज्ञापन

यह सब भी होगा
डॉ. हरिवंश राय बच्चन एकेडमी ऑफ आर्ट्स परिसर में सेंटर फॉर विजुअल आर्ट्स, सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स, सेंट्रल लाइब्रेरी, सेंट्रल फॉर लिटरेरी आर्ट्स की इमारतें भी होंगी। मकसद एक ही स्थान को बहुआयामी बनाना होगा। इसके अलावा ऐसे विषयों के इच्छुक कहीं और जाने की जरूरत महसूस नहीं होगी।
मनोरंजन की भी होगी व्यवस्था
कला एवं साहित्य के अलावा एक ऐसा स्थान भी रखा गया है, जहां मनोरंजन आदि के मौके होगे। इसके लिए एम्यूजमेंट पार्क बनेगा, जहां एडवेंचरस गेम में सहभागिता हो सकेगी। इसके अलावा लेजर और वाटर पार्क का भी निर्माण होगा। इन सबके निर्माण का मकसद लोगों को आनंद के क्षण प्रदान करना होगा।
विज्ञापन

रूपरेखा हो चुकी है तैयार
नोएडा प्राधिकरण ने इस कला अकादमी की प्रस्तावित रूपरेखा तैयार कर ली है। इसी के मुताबिक यहां सब कुछ निर्मित होगा। योजना में कैफे, हॉल और फूड कोर्ट सहित काफी कुछ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें