फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑक्शन के बाद मैदान में दमखम, पहले दिन मास्टर्स और ग्लैडिएटर्स जीते

विज्ञापन
सेंट पीटर्स एलुमनाई स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान आयोजित प्रतियोगिता में ​खिलाड़ी
विज्ञापन
आगरा। सेंट पीटर्स एलुमनाई स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में थर्ड बसंत संडे क्रिकेट लीग 2025 की शुरुआत रविवार को हुई। सेंट जोंस क्रिकेट मैदान पर खेली जा रही लीग में इस साल कुल 110 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में टीम मास्टर्स ने टीम थंडर्स को हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में टीम ग्लैडिएटर्स ने टीम टॉरनेडोज़ को पराजित किया। संचालन डॉ. पराग गौतम ने किया इस दौरान हर्ष शर्मा, स्वप्निल सिंह, राहुल गोयल और मंजुल गर्ग आदि मौजूद रहे। लीग की छह टीमों के लिए 9 नवंबर को ऑक्शन आयोजित किया गया था। इसमें टीमों के स्वामियों ने खिलाड़ियों को अपनी टीमों के लिए चुना। रोमसंस के सौरभ खन्ना ने नाइट राइडर्स टीम बनाई। कौल शू कंपोनेंट्स के शशांक कौल ने ग्लैडिएटर्स, गायत्री पब्लिक स्कूल के प्रद्युम्न चतुर्वेदी ने टीम थंडर्स, ओसवाल बुक्स के प्रशांत जैन ने टीम टॉरनेडोज, नोई की मलिका कपूर ने टीम चैलेंजर्स और बसंत ओवरसीज के गौरव गुजराल ने टीम मास्टर्स तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें