फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिल्ली के हरीश शर्मा बने शतरंज प्रतियोगिता के विजेता

विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
आगरा। लंबरदार ग्याप्रसाद मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटेड ओपन चैस टूर्नामेंट रविवार को ग्लोबल स्कूल ऑफ साइंस बाह में संपन्न हुआ। इसमें 8 अंक हासिल कर दिल्ली के हरीश शर्मा विजेता रहे। जबकि 7 अंक अर्जित करने वाले मध्य प्रदेश के मृदुहास त्रिपाठी दूसरे, उत्तर प्रदेश के राहुल उपाध्याय तीसरे, हरिओम शर्मा चौथे, मध्य प्रदेश के आयुष मिश्रा पांचवे, उत्तर प्रदेश के श्रेयष सिंह छठवे, मोहम्मद हसनैन सिद्दकी सातवे, देवांश राठौड आठवे, दिल्ली के साकेतनाथ नौवे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

11 वर्ष आयु वर्ग में 6.5 अंक के साथ उत्तर प्रदेश के गर्वित जैन पहले, 6 अंक के साथ विवान वरुण दूसरे, 5.5 अंक के साथ अभिज्ञान कटियार तीसरे, रुद्राक्ष पाल चौथे, मध्य प्रदेश के देवांश गुप्ता पांचवे स्थान पर रहे। 14 वर्ष आयु वर्ग में 7 अंक के साथ दिल्ली के प्रखर सिंह पहले, 6 अंक के साथ मध्य प्रदेश के शुभ खत्री दूसरे, हरियाणा के प्रदीप तीसरे, 5.5 अंक के साथ उत्तर प्रदेश के अभिनव जैसवाल चौथे, अक्षय सिंह छठवे स्थान पर रहे। 17 वर्ष आयु वर्ग में 6.5 अंक के साथ मध्य प्रदेश के पीयूष रंजन दुबे पहले, अनमोल चौहान दूसरे, 5.5 अंक के साथ उत्तर प्रदेश के वियोम बंसल तीसरे, आरव मेहरोत्रा चौथे, दिव्यांश मौर्य पांचवें स्थान पर रहे। महिला वर्ग में 5.5 अंक के साथ उत्तर प्रदेश की निहिरा मित्तल पहले, मध्य प्रदेश की अदिति यादव दूसरे, उत्तर प्रदेश की आद्रिता मिश्रा तीसरे, रिद्धि शर्मा चौथे, 5 अंक के साथ इप्सा देव पांचवे स्थान पर रही।
यूएसए के दो खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा का अपने साथ अनुभव ले गये। रायबरेली के आदित्य कुमार द्विवेदी, आगरा के राना प्रताप सिंह, प्रयागराज के गौरव गर्ग, वाराणसी के शाहब फारुकी, लखीमपुर खीरी के विक्रम विश्वजीत, आगरा के दीपक कश्यप, नीरज कुमार, योगेश अग्रवाल आर्बिटर रहे। पुरस्कार वितरण एवं समापन करते हुए पूर्व केबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय चैस टूर्नामेंट का बाह में आयोजन होने पर आश्चर्य जताया और कहा कि बाह क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। शानदार आयोजन के लिए प्रधानाचार्य रामसेवक शर्मा, निदेशक डॉ. मनीष कुमार, अभिषेक पाठक को धन्यवाद दिया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, आनंदपाल सिंह, पवन टाइगर, भानु प्रताप सिंह, प्रविन्द्र मनी वर्मा, सौरभ गोस्वामी, नीरज कुमार, गणेश शर्मा विद्यार्थी, रामशंकर मिढौतिया, मनमोहन पांडेय, भूपेन्द्र सिंह भदौरिया, सोनू भदौरिया प्रधान, सोनू भारद्वाज प्रधान, मोनू भदौरिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें