फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भाव यात्रा बृजेंद्र की निजी, किसी के शामिल होने पर एतराज नहीं : हरिप्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बृजेंद्र बोले- हाईकमान से अनुमति लेकर तीन माह की तैयारी के बाद शुरू की यात्रा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा के निजी या कांग्रेसी होने पर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बीके हरिप्रसाद के बयान ने इसे और हवा दे दी है। चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित पार्टी कार्यालय में बीके हरिप्रसाद ने कहा कि यह बृजेंद्र सिंह की निजी यात्रा है लेकिन यदि इसमें कोई कांग्रेसी शामिल होता है तो उस पर एतराज नहीं होगा।

बृजेंद्र सिंह की यात्रा के सवाल पर नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह फैसला उनके आने से पहले का लिया गया है। इतना जरूर कहूंगा कि कोई भी नेता इस तरह की यात्रा निकाले तो हाईकमान से जरूर अनुमति ले ले। इस पर बृजेंद्र सिंह ने फिर दोहराया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित होकर तीन माह पूर्व हाईकमान के सामने सद्भाव यात्रा की योजना रखी थी। हरी झंडी मिलने के बाद ही हरियाणा में छह माह की यात्रा की शुरू की गई है। अब किसी के बयान पर कुछ नहीं कह सकता। इससे पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद जयप्रकाश ने भी इसे कांग्रेस की बजाय बृजेंद्र सिंह की निजी यात्रा बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ससुर के निधन पर यात्रा स्थगित
यात्रा के तीसरे दिन मंगलवार को बृजेंद्र सिंह के ससुर सरकार बिक्रमजीत सिंह स्याल का निधन हो गया। इसके चलते तीसरे दिन की सद्भाव यात्रा स्थगित कर दी गई। इसकी जानकारी बृजेंद्र सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। यात्रा की अगली जानकारी बाद में दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें