ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिले के 12 गांवों में हर घर जल योजना का ट्रायल हो चुका है। ग्राम पंचायतों को योजना हस्तांतरित कर पेयजल आपूर्ति शुरू कराने की तैयारी है। जिले के 82 गांवों में से अब तक 40 गांवों में हर घर जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने, नलकूप लगाने समेत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
15 गांवों में 90 फीसदी काम बाकी है। उनमें कार्य में तेजी लगाने के लिए प्रशासन ने संबंधी एजेंसी को निर्देश दिए हैं। 17 गांवों में 10 से 15 फीसदी काम अभी बचा है। जिन गांवों में काम पूरा होने के बाद ट्रायल हो चुका है, वहां जल्द ही पेयजल आपूर्ति शुरू की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी का कहना है कि हर घर जल योजना के तहत 12 गांवों का ट्रायल हो चुका है। उनमें जल्द ही आपूर्ति शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है।