फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गंगाजल रुकने से दिखेगा असर, टीडीएस बढ़ाएगा परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में भूगर्भ जल पर अगले 15 दिन तक रहे आपूर्ति निर्भर
विज्ञापन

- 800 से अधिक टीडीएस तक अलग-अलग इलाकों में भूगर्भ जल, 500 से कम होनी चाहिए मात्रा

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गंगा नहर में सफाई शुरू होने के बाद अब पाइपलाइन से गंगाजल बुधवार की रात से मिलना बंद हो गया है। अब शुक्रवार से इसका असर ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में भी दिखने लगेगा। ऐसे में लोगों के लिए पानी की आपूर्ति भूगर्भ जल पर निर्भर हो जाएगी। ऐसे में 800 पीपीएम से अधिक टीडीएस का पानी लोगों के लिए मुश्किल खड़ी करेगा।
गंगाजल परियोजना के प्रभारी व ग्रेनो प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह ने बताया कि पाइपलाइन से गंगाजल की आपूर्ति अब बंद हो गई है। ऐसे में मौजूदा संसाधन जैसे ट्यूबवेल से तीन शिफ्ट में भूगर्भ जल से ही गंगाजल की कमी को पूरा किया जाएगा। 210 एमएलडी पानी की जरूरत अभी ग्रेनो वेस्ट और ग्रेनो ईस्ट को होती है। इसमें से 80 एमएलडी गंगाजल होता है। 130 एमएलडी भूगर्भ जल लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि भूगर्भ जल दोहन से अधिक समस्या हाई टीडीएस की है। पीने के अलावा दूसरे घरेलू कामों के लिए भी हाई टीडीएस का पानी लोगों के सामने दिक्कत खड़ी करता है। बृहस्पतिवार को ग्रेनो प्राधिकरण ने इसी को देखते हुए सिंचाई विभाग से नहर की सफाई के काम को तेजी से पूरा कराने और गंगाजल आपूर्ति सुचारु कराने के लिए पत्र भी भेजा है। एसीईओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि सभी प्रबंधक और सहायक प्रबंधकों को क्षेत्र में सक्रिय रहने के लिए कहा गया है। सिंचाई विभाग से भी काम जल्दी पूरा करने के लिए कहा गया है।
इनसेट-

पानी की दिक्कत तो यहां करें संपर्क
ग्रेनो वेस्ट
जोन प्रबंधक
1 - (अल्फा 1-2, बीटा 1-2, गामा 1-2, डेल्टा 1-2-3) - 9584626926
2 - (बिल्डर्स एरिया पी 1 से 8, चाई 3-4-5, फाई 3-4) - 9584626926
3 - (सेक्टर 32, 33, 36, 37, स्वर्णनगरी, सिग्मा 1 से 4) - 9584626926
4 - (ईटा 1-2, जीटा 1, ओमिक्रॉन 1-1ए-2-3, ज्यू 1 से 3, नॉलेज पार्क-4) - 9584626926
5 - (ईकोटेक-1 व 1 विस्तार, सेक्टर 31, ईकोटेक 6,7,10,11, आईटी सिटी, म्यू 1-2) - 9838234628
6 - (नालेज पार्क 1 से 3 व 5, इकोटेक 2-3, टॉय सिटी, सेक्टर-3, सेक्टर 10-12, टेकजोन-7) - 8851401173
7 - (सेक्टर 1-2, ईकोटेक-12, टेकजोन-4) - 9532992595
8 - (सेक्टर 16-16बी-16सी, सेक्टर-4) - 9532992595
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें