फोटो
नोएडा (संवाद)। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) की अर्धवार्षिक बैठक आयोजित की गई। करीब 25 केंद्रीय उपक्रमों के कार्यालय प्रमुखों और राजभाषा अधिकारियों ने इसमें भाग लिया। बैठक के दौरान हिंदी को संपर्क और राष्ट्रभाषा के रूप में अपनाने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता भारतीय खाद्य निगम के कार्यकारी निदेशक डॉ. अजित कुमार सिन्हा ने की। वहीं, मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय उत्तरी क्षेत्र के उपमहानिदेशक डॉ. छबिल कुमार मेहेर मौजूद रहे।