फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: सोमवार से शुरू होंगी अर्धवार्षिक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त अधिकांश स्कूलों में सोमवार से अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र स्कूल स्तर पर ही शिक्षकों की ओर से तैयार किए गए हैं। स्कूलों की कोशिश है कि दिवाली से पहले परीक्षाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि छात्र त्योहार को निश्चिंत होकर मना सकें। परीक्षा परिणाम दिवाली के बाद जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


नवजीवन इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। प्रयास यह है कि सभी परीक्षाएं दिवाली से पहले समाप्त हो जाएं, जिससे छात्र त्योहार का आनंद बिना किसी तनाव के ले सकें। हालांकि, इस दौरान एक सरकारी परीक्षा भी आयोजित होनी है, जिसके कारण बीच में थोड़ा अंतराल आ सकता है। पूरी कोशिश रहेगी कि 20 अक्टूबर तक सभी परीक्षाएं समाप्त कर ली जाएं।कन्या इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल के पी सिंह ने बताया कि उनके विद्यालय में परीक्षाएं 6 अक्टूबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें