फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 17 से 21 नवंबर तक आयोजित होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2026-27 की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 17 से 21 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में जिले के 85 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रश्नपत्र तैयार करने, मुद्रण और विद्यालयों तक वितरण की व्यवस्था तय की गई है। परीक्षा की निष्पक्षता के साथ प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन

बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि कक्षा एक के विद्यार्थियों की परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा दो से पांच तक लिखित और मौखिक दोनों परीक्षाएं होंगी, जबकि कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की परीक्षा लिखित रूप में कराई जाएगी। परीक्षा में हिंदी, गणित, अंग्रेजी, संस्कृत अथवा उर्दू, सामाजिक विषय, कला-संगीत, विज्ञान और पर्यावरण अध्ययन समेत विभिन्न विषय शामिल होंगे। जनपद स्तर पर मॉडल प्रश्नपत्र तैयार कराकर उनका मुद्रण किया जाएगा। इसके बाद प्रश्नपत्र समय से स्कूलों तक पहुंचाए जाएंगे। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर निर्धारित समय में परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तर पर पूरी व्यवस्था की निगरानी होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें