फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सरकारी विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा से पहले स्कूलों में पहुंंचे पेपर, 21 तक होंगी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/यमुना सिटी। जिले के सभी सरकारी स्कूलों में मंगलवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। सभी स्कूलों में परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हुईं। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राहुल पंवार ने बताया कि 21 नवंबर तक परीक्षाएं होंगी। पहले दिन किसी भी स्कूल से कोई शिकायत नहीं मिली है। इन परीक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, विषयों की समझ और अब तक की पढ़ाई का मूल्यांकन किया जाएगा। परीक्षा के परिणामों के आधार पर शिक्षक बच्चों की शैक्षणिक स्थिति का आकलन कर आगे की पढ़ाई की रणनीति तैयार करेंगे। पहले दिन विद्यार्थियों ने हिंदी और संस्कृत विषय की परीक्षा दी। वहीं, कुछ स्कूलों में कक्षा एक और दो के बच्चों ने गणित का पेपर भी दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें