ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) ने भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए हैदराबाद की लैट्रिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। तीन साल के इस समझौते से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और उद्योग से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। समझौते के तहत ड्रोन सर्वेक्षण, रिमोट सेंसिंग, जीआईएस जैसी तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही संयुक्त अनुसंधान, कार्यशालाएं, विशेषज्ञ व्याख्यान और पाठ्यक्रम विकास भी किया जाएगा। विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी जियोस्पेशियल डेटा साइंस कार्यक्रम शुरू किया है। इस मौैके पर कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह, लैट्रिक्स इंडिया प्रबंध निदेशक बालाजी नागराजन आदि मौजूद रहे।