फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दीराम पर प्राधिकरण ने किया एक लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। प्राधिकरण ने शनिवार को सेक्टर-65 स्थित हल्दीराम की फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां रोजाना आठ से दस टन कूड़ा निकलने की बात प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताई, लेकिन इसके निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। लिहाजा, प्राधिकरण ने हल्दीराम पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि 250 बड़ी कंपनियों को नोटिस दिया गया है। नोटिस में उनसे अपने परिसर में ही कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करने को कहा गया है। नोटिस देने के बाद अब प्राधिकरण उन परिसरों की जांच कर रहा है। शनिवार को सेक्टर-65 में जांच के दौरान कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं दिखी, जबकि ऐसे कूड़ा उत्पादकों को काफी पहले आगाह कर दिया गया था। उनका कहना है कि जितनी भी कंपनियों को नोटिस दिया गया है उन सभी की जांच होगी और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं पाई जाने पर जुर्माना लगेगा। इससे पहले प्राधिकरण ने अलग-अलग एजेंसियों पर 2.75 लाख का जुर्माना पहले ही किया है और प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि रोजाना कहीं न कहीं जांच की जाएगी। इसका खुलासा पहले से ही नहीं होगा। यह औचक निरीक्षण की तरह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें