फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हबीबपुर वॉरियर्स ने 4 विकेट से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। लीजेंड क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही टी-20 क्रिकेट लीग में हबीबपुर वॉरियर्स ने बेस्ट ग्यारह टीम को 4 विकेट से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। हबीबपुर वॉरियर्स ने 12.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 114 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। टॉस जीतकर बेस्ट ग्यारह टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 17.5 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 111 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हबीबपुर वॉरियर्स की शुरुआत अच्छी रही और टीम ने 12.4 ओवर में 114 रन बनाकर जीत दर्ज की। हबीबपुर वॉरियर्स की जीत में बल्लेबाज सचिन देव त्रिपाठी की अहम भूमिका रही। उन्होंने 35 गेंदों पर 56 रन की शानदार पारी खेली और टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें