ग्रेटर नोएडा (संवाद)। अचीवर्स स्पोर्ट्स सेंटर क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही टी-20 क्रिकेट लीग में चीता ग्यारह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूनफिट माफिया को छह विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर यूनफिट माफिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 172 रन बनाए। 173 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चीता ग्यारह की टीम ने 17.5 ओवर में चार विकेट खोकर 174 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में बल्लेबाज प्रणभ की पारी अहम रही। उन्होंने 40 गेंदों पर 73 रन बनाए। शानदार बल्लेबाजी के लिए प्रणभ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।