ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित स्पोर्टिज जिम्नास्टिक्स सेंटर पर बुधवार से जिला स्तरीय चौथी जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आगाज होगा। दो दिवसीय प्रतियोगिता में जनपद के 60 से अधिक जिम्नास्ट भाग लेंगे। जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की सचिव अनुभूति सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से शुरू होगी। जो शाम सात बजे तक चलेगी। ब्यूरो