फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गुरुग्राम के पार्क खस्ताहाल, कहीं घास नहीं तो कहीं झूले टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्वचछ पेयजल, साफ-सफाई और रखरखाव की कमी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। शहर के पार्कों की हालत खस्ताहाल है। पार्क परिसर में रखरखाव की अनदेखी से स्वच्छ पेयजल और साफ-सफाई की कमी है। चारों तरफ फैली गंदगी वातावरण को अस्वच्छ और बदबूदार कर रही है। पार्कों में कहीं बच्चों के झूले टूटे हुए हैं तो कहीं ओपन जिम के उपकरण टूटे हुए हैं। घास भी ठीक से नहीं उगी हुई है, जो पार्क की हरियाली को प्रभावित करती है। पड़ताल में सामने आया कि शहर के पार्कों की हालत बेहद खराब है।



सेक्टर-4 स्थित कौनकोन एन्क्लेव पार्क में स्वच्छ पेयजल की कमी है। पार्क में पेयजल के लिए नल तो लगाए गए हैं, लेकिन उनकी नियमित सफाई और रखरखाव की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण वो पानी पीने लायक नहीं बचता है। पार्क परिसर में घास नाम मात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेक्टर-4 स्थित राव तुलाराम फाऊनटेन पार्क में पेड़ों के पत्तों और गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। चारों ओर फैला प्लास्टिक और पेपर कप- प्लेट्स पार्क की सुंदरता को बिगाड़ रहे हैं। साथ ही पार्क में बने ओपन जिम के उपकरण भी खराब हो चुके हैं। सेक्टर-5 स्थित श्री जगन्नाथ पार्क में लगे झूले पूरी तरह से टूट चुके हैं, जो इस्तेमाल के लायक नहीं बचे हैं। टूटे झूले परिसर की दीवारों के साथ लगाए हुए हैं और कई झूले वहीं टूटी अवस्था में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें