फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गुरु मंत्र - बच्चों को बेहतर इंसान बनाना उद्देश्य

विज्ञापन
लक्ष्मी रानी, शिक्षिका
विज्ञापन
हर बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा छिपी होती है। शिक्षक का काम केवल पाठ्यक्रम पूरा कराना नहीं, बल्कि बच्चों की क्षमता को पहचानकर उन्हें सही दिशा देना भी है। हमारा प्रयास रहता है कि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समझें।
विज्ञापन


वर्तमान समय में जब बच्चों पर सोशल मीडिया और मोबाइल का प्रभाव बढ़ रहा है, तब शिक्षकों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। हमारा प्रयास रहता है कि बच्चों को मोबाइल का सही उपयोग, तकनीक की समझ और सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया जाए।

विद्यालय में हम बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखते, बल्कि गतिविधियों, संवाद और अनुभव आधारित शिक्षा के माध्यम से उनका सर्वांगीण विकास करने का प्रयास करते हैं। अभिभावकों के सहयोग से बच्चों की कमियों को दूर कर उनकी खूबियों को निखारा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा का असली उद्देश्य ऐसे नागरिक तैयार करना है, जो ज्ञान के साथ संस्कार, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना भी रखते हों।

लक्ष्मी रानी, प्रधानाचार्य कंपोजिट स्कूल नयाबांस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें