फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरू मंत्र : छोटी-छोटी कोशिशें ही बड़े सपनों को पूरा करती हैं

विज्ञापन
सतीश पीलवान प्रधानाध्यापकउच्च प्राथमिक विद्यालय झट्ट
विज्ञापन
जीवन में सफलता पाने के लिए मेहनत, ईमानदारी और अनुशासन के मार्ग पर चलना जरूरी है। छोटी-छोटी कोशिशें ही बड़े सपनों को पूरा करने का आधार बनती हैं। असफलता से कभी निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि हर गलती हमें कुछ नया सीखने का अवसर देती है। माता-पिता, शिक्षकों और बड़ों का सम्मान करना चाहिए। ज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं होता, बल्कि अच्छे व्यवहार, अनुभव और दूसरों की सहायता करने से भी मिलता है। समय के महत्व को समझते हुए हर दिन कुछ नया सीखने का प्रयास करना चाहिए। लक्ष्य बड़ा रखें और उसे हासिल करने के लिए धैर्य व निरंतर प्रयास करते रहें। अच्छे अंक प्राप्त करना जरूरी है, लेकिन एक अच्छा इंसान बनना उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को अपने अंदर दया, ईमानदारी, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी जैसे गुणों का विकास करना चाहिए।
विज्ञापन

- सतीश पीलवान, प्रधानाध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय झट्टा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें