ग्रेटर नोएडा। सेक्टर गामा-2 के निवासियों की समस्याओं के समाधान को लेकर आरडब्ल्यूए की ओर से शनिवार को बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पवन नागर ने की। इसमें सेक्टर के करीब 40-50 निवासियों के साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए। निवासियों ने ग्रीन बेल्ट की खराब स्थिति, पार्कों का रखरखाव, सीवर व्यवस्था, ड्रेन सफाई की समस्याओं को प्राधिकरण अधिकारियों के सामने रखे। इस मौके पर संरक्षक नरेंद्र नागर, जयपाल अवाना, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, अशोक कसाना, महासचिव गजेंद्र सिंह, नरेंद्र रोसा, नेपाल सिंह यादव, सुरेश कुमार, जीवन सिंह, विजयपाल भाटी, चित्र गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो