फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु मंत्र : नवाचार से छात्राओं को दे रहीं बेहतर भविष्य की उड़ान

विज्ञापन
शिक्षक डॉक्टर छाया जैन
विज्ञापन
सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को भी निजी स्कूलों जैसी आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए। पिछले 15 वर्षों से इसी सोच के साथ लगातार नवाचार कर छात्राओं के भविष्य को नई दिशा देने का प्रयास कर रही हूं। विद्यालय का दक्षिण कोरिया के साथ शैक्षणिक सहयोग स्थापित हुआ है। इसके तहत छात्राओं को कोरियन भाषा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उनके लिए देश-विदेश में उच्च शिक्षा और रोजगार के नए अवसर खुल रहे हैं। विद्यालय की लगभग 50 प्रतिशत कक्षाओं को स्मार्ट क्लास में परिवर्तित कराया है। साथ ही स्टेम लैब की स्थापना कर छात्राओं को विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित आधारित प्रोजेक्ट तैयार करने का अवसर उपलब्ध कराया है, जिससे उनमें नवाचार और रचनात्मक सोच विकसित हो रही है। उनका कहना है कि आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और नवाचार का सकारात्मक प्रभाव बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में भी दिखाई दे रहा है। विद्यालय की छात्राएं लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों को कड़ी चुनौती दे रही हैं।
विज्ञापन

-डॉ. छाया जैन,वाइस प्रिंसिपल, महामाया बालिका इंटर कॉलेज नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें