फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दहेज के लिए हत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में पांच लाख रुपये दहेज के लिए महिला के साथ मारपीट और उसे जान से मारने का प्रयास किया गया। महिला ने जेवर थाने में पति समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मूल रूप से बुलंदशहर की राधा ने बताया कि 2014 में उसका विवाह जेवर के थोरा गांव निवासी योगेश के साथ हुआ था। विवाह में 8 लाख रुपये खर्च हुए थे, लेकिन ससुरालवाले और 5 लाख रुपये की मांग के लिए मारपीट करते थे। दो पुत्र हो जाने के बावजूद उनकी मांग खत्म नहीं हुई। बुधवार को गले में फंदा लगाकर उसकी हत्या की कोशिश की गई। जेवर थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति योगेश, सास कमलेश और ननद जीतू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें