फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीढ़ियों की मांग पर किसानों ने की महापंचायत, 24 को तहसील घेरेंगे

विज्ञापन
किसानों ने महापंचायत कर खुर्जा कट पर सीढि़यों के लिए आंदोलन शुरू करने की बात कही है।
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- खुर्जा कट पर सीढ़ियां बनाने का काम शुरू नहीं होने से नाराज किसान, बोले- आश्वासन के बाद भी नहीं हुआ समाधान
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना एक्सप्रेस-वे के खुर्जा कट पर आम लोगों की सुविधा के लिए सीढ़ियां बनवाने की मांग को लेकर किसानों ने शनिवार को महापंचायत की। किसानों ने कहा कि लंबे समय से मांग उठाने और अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद अब तक सीढ़ियों का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। इससे नाराज किसानों ने 24 अगस्त को तहसील का घेराव और प्रदर्शन करने का ऐलान किया।
भारतीय किसान यूनियन के पवन सिंह चौरोली ने बताया कि खुर्जा कट से रोजाना क्षेत्र के सैकड़ों लोग यमुना एक्सप्रेस-वे पर चढ़ते और उतरते हैं। इनमें बड़ी संख्या किसानों और सामान्य परिवारों के लोगों की है, जो आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करते हैं। एक्सप्रेस-वे पर बस पकड़ने और उतरने के बाद नीचे आने के लिए लोगों को सीढ़ियां नहीं होने के कारण खतरनाक ढलान का सहारा लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ढलान से उतरते समय पैर फिसलने पर गंभीर हादसा हो सकता है। इसके बावजूद प्राधिकरण की ओर से अब तक सीढ़ियों का निर्माण नहीं कराया गया है। किसानों ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्वासन के बाद भी नहीं शुरू हुआ काम-
किसान नेता पवन सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले किसानों ने तिरंगा यात्रा निकालकर सीढ़ियां बनवाने और आधार कार्ड के आधार पर क्षेत्रीय लोगों का टोल माफ करने की मांग की थी। उस दौरान पुलिस और अधिकारियों ने जल्द मांग पूरी कराने का आश्वासन दिया था। इसके बाद प्राधिकरण ने जेसीबी भेजकर खुर्जा कट के आसपास झाड़ियां साफ कराई थीं और निर्माण कार्य शुरू कराने की बात कही थी। हालांकि, इसके बाद काम आगे नहीं बढ़ा। किसानों ने कहा कि 24 अगस्त को तहसील का घेराव कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें