फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गुरु मंत्र शिक्षा के साथ छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना भी जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु मंत्र
विज्ञापन


शिक्षा के साथ छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना भी जरूरी

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। छात्राओं को केवल शिक्षा प्रदान करना ही हमारा उद्देश्य नहीं है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वासी, संस्कारी और आत्मनिर्भर बनाना भी हमारी प्राथमिकता है। मेरा विश्वास है कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो जीवन को सही दिशा देने के साथ समाज में नई सोच का विकास करती है।

विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, नैतिक मूल्यों, सुरक्षा और व्यक्तिगत विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए नियमित अध्ययन के अतिरिक्त खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, विज्ञान और साहित्यिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम छात्राओं को सिखाते हैं कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर मेहनत करनी चाहिए। समय का सदुपयोग, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी हैं। विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ गुरुजनों और अभिभावकों का सम्मान करने, ईमानदारी व लगन से कार्य करने के संस्कार भी दिए जाते हैं।

गीता शर्मा, प्रधानाचार्य
श्याम सिंह स्मारक कन्या इंटर कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें