फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशें ने शेयर ब्रोकर पर पिस्टल तानकर बीएमडब्ल्यू लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने शेयर ब्रोकर पर पिस्टल तानकर बीएमडब्ल्यू लूटी
विज्ञापन

नोएडा। बाइक सवार तीन बदमाशों ने शनिवार रात पिस्टल के बल पर शेयर ब्रोकर से बीएमडब्ल्यू कार लूट ली। घटना सेक्टर-90 में उस वक्त हुई जब पीड़ित कार खड़ी कर लघुशंका कर रहा था। मामले में कोतवाली फेज टू पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि इसमें किसी परिचित का हाथ हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से अमृतसर निवासी व शेयर कारोबारी रिषभ अरोड़ा सेक्टर-137 स्थित पारस टियेरा सोसाइटी में रहते हैं। शनिवार रात करीब 11:30 बजे बीएमडब्ल्यू से सोसाइटी जा रहे थे। जब वे सेक्टर-90 के पास पहुंचे तो कार को सड़क किनारे खड़ी कर लघुशंका करने लगे, तभी बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और उन पर पिस्टल तान दी। इसके बाद एक बदमाश कार लेकर वहां से चला गया। जबकि दो बदमाश बाइक पर सेक्टर-138 की तरफ भाग निकले। इसके बाद रिषभ ने 100 नंबर मिलाया, लेकिन फोन नहीं लगा। रिषभ ने थाना फेज टू पहुंचकर घटना की शिकायत पुलिस से की। बीएमडब्ल्यू लूट की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर पुलिस अधिकारी ने पहुंचकर जांच की। कोतवाली फेज टू पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेंट्रल जोन के डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि बीएमडब्ल्यू कार रिषभ के जीजा की है। जिस वक्त घटना हुई है उस वक्त रिषभ ने शराब पी रखी थी। लूटी गई कार पर लोन का 40 लाख रुपये बकाया है। प्राथमिक जांच में घटना संदिग्ध लग रही है हालांकि, वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना में कोई नजदीकी शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें