फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपका कुत्ता कटवा सकता है जेब: किसी को भी काटा तो इलाज के साथ भरना होगा 10 हजार जुर्माना, गाइडलाइन जारी

Sat, 19 Nov 2022 10:17 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में पालतू कुत्तों के हमला करने घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में ला रेजीडेंसिया सोसाइटी में एक पालतू कुत्ते ने लिफ्ट में बच्चे पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट की श्री राधा स्काई गार्डेन सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम ने पालतू कुत्तों को लेकर गाइडलाइन जारी की है। अगर पालतू कुत्ते को घुमाना है तो मालिक को हाथ में डंडा या छड़ी साथ रखनी होगी। पालतू कुत्ता किसी को काटता है तो मालिक पर दस हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही पीड़ित का इलाज भी कराना होगा।

विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में पालतू कुत्तों के हमला करने घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में ला रेजीडेंसिया सोसाइटी में एक पालतू कुत्ते ने लिफ्ट में बच्चे पर हमला कर दिया था। इस मामले में ग्रेनो प्राधिकरण ने कुत्ता मालिक पर दस हजार का जुर्माना लगाया था। साथ ही बच्चे का इलाज कराने का भी आदेश दिया था। उसी का हवाला देकर ग्रेनो वेस्ट की श्री राधा स्काई गार्डेन सोसाइटी में नौ बिंदुओं की पेट पॉलिसी लागू की है। मालिकों को कुत्ते का पंजीकरण कराना होगा। उनका टीकाकरण कराना होगा। उसकी जानकारी मेंटेनेंस टीम में देनी होगी।
विज्ञापन

पालतू जानवरों को पार्कों, क्लब व अन्य कॉमन एरिया में ले जाने पर रोक लगा दी है। कुत्ता सोसाइटी परिसर में गंदगी करता है तो उसे साफ करने की जिम्मेदारी मालिक की होगी। कुत्ते को घुमाते समय नियंत्रण में रखना होगा। हाथ में डंडा या छड़ी के साथ कुत्ते की गर्दन पर चेन बंधी होनी चाहिए। पालतू कुत्ते को प्रशिक्षण दिलाए, ताकि वह दूसरे को नुकसान नहीं पहुंचा सके। पालतू जानवरों को खुले व सार्वजनिक स्थानों पर फीडिंग नहीं कराने को कहा गया है। कुत्तों को लाने व ले जाने में टावर की सर्विस लिफ्ट से ही प्रयोग करेंगे। अगर सर्विस लिफ्ट खराब होती है तो फिर दूसरी लिफ्ट का प्रयोग कर सकते है, लेकिन अन्य लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें