फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड या गुंडा: सोसाइटी निवासी को गोली मारने की दी धमकी, बोला- एटा का रहने वाला है, शाम तक मार दूंगा

Sun, 10 May 2026 11:35 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

बीटा-2 स्थित ओमेगा-1 डिवाइन ग्रेस सोसाइटी में गार्ड मनोज कुमार ने निवासी हरिओम रायजादा को गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओमेगा-1 स्थित डिवाइन ग्रेस सोसाइटी में एक गार्ड द्वारा निवासी को गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना बीटा-2 में शिकायत देकर आरोपी गार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हरिओम रायजादा उर्फ ओम रायजादा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 7 मई की सुबह करीब 9:30 बजे सोसायटी की ग्रीन बेल्ट “देव वाटिका” में लगाए गए पौधों को पानी देकर लौट रहे थे। इसी दौरान वह औपचारिकता के तहत सोसायटी मैनेजर सौरभ निर्वाल की केबिन में चले गए। वहां पर सोसायटी का गार्ड एवं सुपरवाइजर मनोज कुमार मौजूद था। 

विज्ञापन


आरोप है कि मनोज कुमार उन्हें देखते ही भड़क गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि वह एटा का रहने वाला है और शाम तक गोली मार देगा। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह भयभीत हैं। घटना के दौरान मैनेजर सौरभ निर्वाल, प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन भी मौके पर मौजूद थे। पीड़ित ने यह भी आशंका जताई है कि आरोपी ने अपने किसी रिश्तेदार को भी बुला रखा है, जिससे उनकी जान को खतरा बना हुआ है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें