फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी में गार्ड की डंडे और रॉड से पीट-पीटकर हत्या, साथी घायल

विज्ञापन
गार्ड सोनू फाइल फोटो
विज्ञापन
कंपनी में गार्ड की डंडे और रॉड से पीट-पीटकर हत्या, साथी घायल
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-1 कोतवाली के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में मंगलवार रात लूटपाट के इरादे से पहुंचे बदमाशों ने गार्ड की डंडे और रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे साथी गार्ड को भी बदमाशों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाशों के जाने के बाद घायल गार्ड ने घटना की जानकारी पास स्थित दूसरी कंपनी के गार्ड को दी। दूसरी कंपनी के गार्ड ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस ने दोनों गार्डों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। घटना के खुलासे के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
दनकौर के दादूपुर निवासी सोनू (28) पुत्र रामनिवास ग्रुप-4 सिक्योरिटी एजेंसी में बतौर गार्ड नौकरी करता था। इसी एजेंसी में दादूपुर में ही रहने वाला अंकित भी गार्ड है। दोनों पिछले कई वर्षों से नौकरी कर रहे थे। मंगलवार रात दोनों की ड्यूटी ईकोटेक-1 औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में थी। अंकित के मुताबिक, मंगलवार देर रात 5 बदमाश लूटपाट के इरादे से कंपनी में घुस रहे थे। आहट सुनकर उसने टॉर्च ऑन की तो बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर सोनू पहुंचा और विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर भी हमला बोल दिया। बदमाशों ने डंडे और रॉड से दोनों को जमकर पीटा। अंकित ने बताया कि सोनू को मृत समझकर बदमाश पेड़ से बांधकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद उसने किसी तरह पास स्थित दूसरी कंपनी में तैनात गार्ड को सूचना दी। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल गार्डों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। जबकि, अंकित का इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा। वहीं, मृतक के परिजनों ने पुरानी सुरक्षा एजेंसी के गार्डों पर हत्या करने का संदेह लगाया है।
विज्ञापन

दिन में थी अंकित की ड्यूटी तो रात में क्यों पहुंचा
पुलिस जांच में पता चला है कि सोनू की ड्यूटी पहले किसी दूसरी फैक्ट्री में रहती थी। मंगलवार रात वह पहली बार ईकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र स्थित फैक्ट्री पर ड्यूटी करने गया था, जहां उसकी हत्या हो गई। वहीं, मंगलवार को अंकित की ड्यूटी दिन में थी, लेकिन वह रात में पहुंचा। पुलिस इस बिंदु की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

परिजन की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में अंकित की भूमिका संदिग्ध मिली है। स्थिति स्पष्ट करने के लिए फैक्ट्री व उसके आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
- राजेश कुमार सिंह, डीसीपी, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें